वृन्दावन कुंभ मेला 2021 : पढ़िए वृन्दावन कुंभ से जुड़ी ख़ास खबरें
वृन्दावन , 9 फरवरी ; वृंदावन में होने वाले कुंभ मेला बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की सम्भावना जताई जा रही है. ऐसा माना जा रहा है कि 16 फरवरी को मुख्यमंत्री द्वारा पताका फहराने के साथ इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत हो सकती है. इसे लेकर प्रशासन तैयारियों को पूरा करने में जुटा हुआ है. यह भी पढ़ें- वृन्दावन कुंभ : मेला बैठक के लिए भूमि आवंटन प्रक्रिया आरम्भ प्राचीन परंपरा के अनुसार हरिद्वार कुंभ से पहले वृंदावन में कुंभ मेला बैठक का आयोजन होता रहा है. 16 फरवरी से शुरू होने वाले इस धार्मिक आयोजन की तैयारियां चल रही हैं. देशभर से साधु-संत इस कुंभ में शिरकत करेंगे. कुंभ मेला बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन का कार्यक्रम तय मानते हुए व्यवस्थाओं को अंजाम दिया जा रहा है. इसी को दृष्टिगत यहां तैयार हो रहे ब्रह्मऋषि देवरहा बाबा घाट भी तैयार कराया जा रहा है. इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे . यह भी पढ़ें- इतिहास में पहली बार जन्माष्टमी पर मथुरा में प्रवेश पर पाबंदी यह भी पढ़ें- थोड़ी देर में राम मंदिर का भूमि पूजन , योगी पहुंचे अयोध्या hari...