वृंदावन कुंभ मेला: वृन्दावन में होने वाले कुंभ मेले की शाही स्नान की तिथियाँ घोषित
वृंदावन कुंभ मेला: वृन्दावन में होने वाले कुंभ मेले की शाही स्नान की तिथियाँ घोषित वृन्दावन, 7 फरवरी; हरिद्वार से पहले वृंदावन में आयोजित होने वाले कुंभ मेले में शाही स्नान की तिथियां घोषित हो चुकी हैं. मेले का शुभारंभ 16 फरवरी को वसंत पंचमी के दिन तीनों अनी अखाड़ों द्वारा ध्वजारोहण के साथ होगा. रंगभरनी एकादशी 25 मार्च को पंचकोसीय परिक्रमा के साथ मेले का समापन होगा. तीन शाही स्नान की तिथियां घोषित की गई हैं. वृंदावन में यमुना के तट पर हरिद्वार से पहले कुंभ मेला बैठक का आयोजन होना है. इसके संबंध में तीनों अनी अखाड़ा और चर्तुसंप्रदाय ने शाही स्नान के साथ ध्वजारोहण और पंचकोसीय परिक्रमा की तिथियां तय कर ली हैं. वृंदावन कुंभ मेला वृन्दावन कुंभ शाही स्नान शाही स्नान की तिथियाँ अणि अखाड़ा पंचकोसीय परिक्रमा फाल्गुन कृष्ण पक्ष फाल्गुन अमावस्या रंगभरनी एकादशी