वृन्दावन कुंभ मेला 2021 : पढ़िए वृन्दावन कुंभ से जुड़ी ख़ास खबरें

हरिद्वार कुंभ से पहले तीर्थनगरी वृंदावन में आयोजित होने वाले कुंभ मेले में आने वाले संत-महंतों के अलावा पर्यटकों को ब्रज संस्कृति से रूबरू कराने का खाका तैयार किया गया है. 

आइये पढ़ते हैं वृन्दावन कुंभ से जुड़ी खबरें-वृन्दावन, 9 फरवरी; वृंदावन में होने वाले कुंभ मेला बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की सम्भावना जताई जा रही है.
 ऐसा माना जा रहा है कि 16 फरवरी को मुख्यमंत्री द्वारा पताका फहराने के साथ इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत हो सकती है. इसे लेकर प्रशासन तैयारियों को पूरा करने में जुटा हुआ है.
प्राचीन परंपरा के अनुसार हरिद्वार कुंभ से पहले वृंदावन में कुंभ मेला बैठक का आयोजन होता रहा है. 16 फरवरी से शुरू होने वाले इस धार्मिक आयोजन की तैयारियां चल रही हैं
. देशभर से साधु-संत इस कुंभ में शिरकत करेंगे.
कुंभ मेला बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन का कार्यक्रम तय मानते हुए व्यवस्थाओं को अंजाम दिया जा रहा है. 
इसी को दृष्टिगत यहां तैयार हो रहे ब्रह्मऋषि देवरहा बाबा घाट भी तैयार कराया जा रहा है. इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे

Comments

Popular posts from this blog

हरिद्वार कुम्भ को लेकर राज्य सरकार की एसओपी : कड़े नियम

KUMBH MELA 2021: जानिए हरिद्वार कुम्भ 2021 के शाही स्नान के बारे में | KUMBH MELA